गिद्धौर : जयंती पर याद किये गए शिक्षाविद दयानाथ झा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

गुरुवार, 1 दिसंबर 2022

गिद्धौर : जयंती पर याद किये गए शिक्षाविद दयानाथ झा

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 1 दिसंबर : गुरुवार को क्षेत्र के विख्यात शिक्षाविद स्व. दयानाथ झा की 77वीं जयंती पर स्थानीय बुद्धिजीवियों, शिक्षाविदों एवं ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें याद किया और उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर चर्चा की।

इस मौके पर सभी ने शिक्षा संरचना को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले दिवंगत दयनाथ झा के सत्कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि स्व. डी एन झा ने शिक्षा के ढांचे में सुधार का स्वप्न देखा था, जिसे पूरा करना वर्तमान समय की मांग है। शिक्षा के क्षेत्र में उनके समृद्ध समर्पण व उत्कृष्ट विचारों को आत्मसात करने की जरूरत है।

विदित हो कि शैक्षणिक कार्यकाल में नैतिक मूल्यों के समर्थक रहे गिद्धौर निवासी दिवंगत शिक्षाविद दया नाथ झा सन् 1973 से वर्ष 2006 तक झाझा प्रखंड के बाराजोर मध्य विद्यालय में प्रधानाचार्य के रूप में पदस्थापित थे।

किडनी रोग से ग्रसित होने के कारण विगत 4 वर्षों से डायलसीस पर चल रहे थे। 22 सितम्बर 2022 को अपने गिद्धौर स्थित निवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान के लिए आज भी लोग उन्हें सम्मानपूर्वक याद करते हैं।

Post Top Ad -