जमुई (Jamui), 9 नवंबर : बिहार सरकार , सामान्य प्रशासन विभाग ने बड़े पैमाने पर बिहार प्रशासनिक सेवा के उप सचिव स्तर एवं मूल कोटि के पदाधिकारियों का तबादला किया है।
इसी संदर्भ में रक्सौल में डीसीएलआर के पद पर पदस्थापित राम दुलार राम को जमुई का जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बनाया गया है।
सामान्य प्रशासन विभाग ने स्थानांतरण की अधिसूचना जारी कर दी है।