गिद्धौर : नशे में धुत हो हंगामा कर रहे शिक्षक को पुलिस ने किया गिरफ्तार - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

A venture of Aryavarta Media

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 21 November 2022

गिद्धौर : नशे में धुत हो हंगामा कर रहे शिक्षक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 21 नवंबर
✍🏻 रिपोर्ट : विक्की कुमार 
गिद्धौर प्रखंड व थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में शराब पीकर हंगामा कर रहे एक शराबी को गिद्धौर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार शराबी की पहचान रतनपुर गांव निवासी व उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुराव में शिक्षक के पद पर कार्यरत राजकुमार पासवान के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार शिक्षक राजकुमार पासवन नशे में धुत हो अपने ही भाई व उसकी पत्नी से लड़ाई कर रहा था। जिसकी सूचना पड़ोसियों द्वारा गिद्धौर थानाध्यक्ष को दूरभाष पर दी गई। सूचना मिलते ही गिद्धौर पुलिस का गश्ती दल मौके पर पहुंच नशे में धुत हो हंगामा कर रहे शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया।

इस बारे में थानाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने बताया कि नशे में धुत हो हंगामा कर रहे शिक्षक को पकड़ कर लाया गया। जहां जांच में उसके शराब सेवन करने की पुष्टि हुई है। शराबी शिक्षक के गिरफ्तार होने की खबर फैलते ही प्रखंड भर के शिक्षक उक्त शराबी शिक्षक को कोसते नजर आ रहे हैं।

Post Top Ad