जमुई : मो. इरफान आलम होंगे नए डीटीओ, वरीय उप समाहर्त्ता शशि शंकर का तबादला - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

बुधवार, 23 नवंबर 2022

जमुई : मो. इरफान आलम होंगे नए डीटीओ, वरीय उप समाहर्त्ता शशि शंकर का तबादला

जमुई (Jamui), 23 नवंबर : राज्य सरकार , सामान्य प्रशासन विभाग ने बिहार प्रशासनिक सेवा के अपर समाहर्त्ता स्तर , उप सचिव स्तर और मूल कोटि के कई पदाधिकारियों का तबादला किया है।

    गोपालगंज में पदस्थापित अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मो. इरफान आलम को जमुई जिला का जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) बनाया गया है।

वहीं इस जिला में वरीय उप समाहर्त्ता के पद पर पदस्थापित शशि शंकर नालंदा जिला के जिला आपूर्ति पदाधिकारी का दायित्व संभालेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग ने स्थानांतरण की अधिसूचना जारी कर दी है।

Post Top Ad -