जमुई : राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता में ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल का रहा दबदबा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

रविवार, 18 सितंबर 2022

जमुई : राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता में ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल का रहा दबदबा

जमुई (Jamui), 17 सितंबर : भारत विकास परिषद की जमुई जिला इकाई ने स्थानीय ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के प्रशाल में राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस रोचक प्रतियोगिता में ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल मलयपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल जमुई ने दूसरे स्थान पर कब्जा जमाया। इसी स्कूल की जोगा झिंगोय इकाई को तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा।


ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल की तीन अलग - अलग  इकाई का कार्यक्रम में दबदबा रहा। तीनों विद्यालय के कलाकारों ने जानदार और शानदार प्रदर्शन कर जहां अपनी काबिलियत का उपस्थित लोगों को लोहा मानने के लिए मजबूर कर दिया वहीं स्कूल के पठन -  पाठन के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों पर भी मुहर लगाई। प्रतियोगिता में इंडिपेंडेंट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन से सम्बद्ध कुल 10 स्कूलों की टीमों ने भाग लिया। सभी पाठशालाओं के कलाकारों का प्रदर्शन सराहनीय रहा।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विवेक माथुर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता से देश सेवा, संस्कार और संस्कृति को बढ़ावा मिलता है। स्कूली बच्चों का ज्ञानवर्धन के साथ क्षमतावर्धन होता है। उन्होंने 11 सितंबर को पटना में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित किए जाने की जानकारी दी।

मंच संचालन राज्य कार्यकारिणी सदस्य अशोक कुमार सिंह और गुलशन जी ने किया। निर्णायक मंडल में डॉ. इंदु भूषण कुमार और ज्योतिंद्र सिन्हा शामिल थे। भारत विकास परिषद की जिला इकाई के अध्यक्ष कृष्ण कांत मिश्रा और महासचिव शंभू कुमार केशरी ने आगत अतिथियों का स्वागत किया।

इस अवसर पर निरंजनानंद योग केंद्र के प्रधान स्वामी आत्मस्वरूप, ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ. मनोज कुमार सिन्हा, सचिव कुसुम सिन्हा, प्रचार्च ऋतुराज सिन्हा, उप प्रचार्य शिवांगी शरण, कृष्ण मोहन सहाय, अनिल कुमार सिन्हा, शैलेश झा, लव कुमार, कुश कुमार, प्रेमलता, रंजना कुमारी समेत विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य एवं शिक्षक मौजूद थे।

कार्यक्रम के अंत में विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया तथा सभी अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया। राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता उत्साह और उमंग के वातावरण में संपन्न हुआ।

Post Top Ad -