माउंट एवरेस्ट की चोटी पर तिरंगा फहराने रवाना हुई जमुई की बेटी अनीशा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

रविवार, 18 सितंबर 2022

माउंट एवरेस्ट की चोटी पर तिरंगा फहराने रवाना हुई जमुई की बेटी अनीशा



बरहट/जमुई (Barhat/Jamui), 17 सितंबर : माउंट एवरेस्ट के 20 हजार फीट पर चढ़ाई करने के लिए जमुई की पर्वतारोही अनीशा दुबे शुक्रवार को जमुई रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ कर रवाना हुईं। अनिशा एवरेस्ट बेस कैंप पर चढ़ाई करेंगी। इसकी ऊंचाई 20000 फीट है।


इसके पूर्व में अनीशा ने बिना किसी ट्रेनिंग के ही हिमाचल प्रदेश स्थित पतलासू पर्वत के 14000 फीट पर चढ़ाई कर तिरंगा फहराया थी।


अनीशा के साथ पर्वतारोहण टीम में नालंदा जिला का गोपाल कुमार, प्रिया गुप्ता, भोपाल मध्य प्रदेश से अंजना यादव और छत्तीसगढ़ से पर्वतारोहण शामिल हैं।


अनिशा दुबे जमुई के बिहारी वार्ड नंबर 6 नगर परिषद क्षेत्र की रहने वाली है।अनीशा अभी स्नातक द्वितीय वर्ष की छात्रा हैं। अनिशा के पिता का निधन बचपन में हो गया। जिसके बाद उसकी मां ने कड़ी मेहनत कर उसके हौसले और जुनून को आगे बढ़ा रही है। 


बातचीत में अनिशा ने कहा कि उस वक्त बहुत ही गर्व महसूस होता है जब हम माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई कर अपना तिरंगा झंडा लहराते हैं। इसके लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। लेकिन जब तिरंगा झंडा लहराते हैं तो बहुत ही गर्व महसूस होता है।


अनीशा ने बताया कि जीवन में लक्ष्य की प्राप्ति करने के लिए शुरुआती दौर में तो बाधाएं आती है, लेकिन कड़ी मेहनत से आप सपने को जरूर साकार कर सकते हैं।


बताते चले की डीएम अवनीश कुमार सिंह अनीशा के हौसले और जुनून को देखकर उसका मनोबल बढ़ाते हुए इस पर्वतारोहण में आर्थिक सहयोग भी किए थे।

Post Top Ad -