गिद्धौर : पतसंडा पंचायत के वार्ड 9 के क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति के सचिव का हुआ मतदान - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शुक्रवार, 3 जून 2022

गिद्धौर : पतसंडा पंचायत के वार्ड 9 के क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति के सचिव का हुआ मतदान

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 3 जून
◆ रिपोर्ट : सुशांत साईं सुन्दरम
गिद्धौर प्रखंड के पतसंडा पंचायत के वार्ड संख्या 9 में शुक्रवार को वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति का गठन को लेकर मतदान किया गया। जिसमें वार्ड संख्या 9 के कुल 675 मतदाताओं में से 267 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

शुक्रवार को दिन के 11 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। इस संबंध में वार्ड संख्या 9 के वार्ड सदस्य अरविंद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति के गठन हेतु शुक्रवार को मतदान हुआ। इसकी सूचना पूर्व से ही वार्ड के सार्वजनिक जगहों पर जगह-जगह नोटिस चिपका कर लोगों को दी गई।
उक्त पद के लिए रंजीत कुमार गुप्ता और विक्की कुमार प्रत्याशी थे। इस मौके पर ग्राम पंचायत राज पतसंडा के उप सरपंच मथुरा मिस्त्री, वार्ड संख्या 2 की सदस्य उषा देवी के प्रतिनिधि उत्तम कुमार रावत, वार्ड संख्या 10 के वार्ड सदस्य अवधेश कुमार रावत, वार्ड संख्या 4 के वार्ड सदस्य सूरज कुमार रविदास व अन्य ने निष्पक्ष चुनाव आयोजित करवाने में अपना योगदान दिया।

Responsive Advertisement