अलीगंज : राजद नेता मो. शमीम बोले - सामाजिक न्याय व गरीबों के आवाज हैं लालू यादव - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Post Top Ad - Contact for Advt

1000914539

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

सोमवार, 13 जून 2022

अलीगंज : राजद नेता मो. शमीम बोले - सामाजिक न्याय व गरीबों के आवाज हैं लालू यादव

1000898411
IMG_20220613_134346
अलीगंज/जमुई (Aliganj/Jamui), 13 जून
* रिपोर्ट : चंद्रशेखर सिंह 
अलीगंज बाजार (Aliganj Bazar) स्थित कार्यालय में राजद (RJD) सुप्रीमों लालू यादव (Lalu Yadav) की 75 वीं जयंती मनायी गयी। अलीगंज प्रखंड के राष्ट्रीय जनता दल (Rashtriya Janta Dal) कार्यालय में राजद नेता सह पंचायत समिति सदस्य विजय यादव (Vijay Yadav) की अध्यक्षता में राजद सुप्रीमों लालू यादव का 75 वां जन्मदिन (Birthday) केक (Cake)  काटकर मनाया गया। पहले केक काटकर लोगों के बीच वितरण किया गया।

वहीं राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मो शमीम मलिक ने जन्मदिन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आदरणीय लालू यादव सामाजिक न्याय व गरीबों के आवाज थे।वे राज्य के विकास के साथ साथ गरीबों व समाज के अंतिम पायदान तक रहने वाले लोगों को हक व अधिकार दिलाने का काम किया है। जो कभी भूलाया नहीं जा सकते है।

पंचायत समिति सदस्य विजय यादव ने कहा कि लालू प्रसाद यादव सामाजिक न्याय के पुरोधा हैं। वहां मौजूद बडी संख्या में राजद कार्यकर्ताओं के बीच केक का वितरण किया गया।

मौके पर मकेश्वर यादव, जगजीवन राम,मो जाहिद खान,मो साहिद खान,शंकर यादव,नरेश यादव,विनोद चौरसिया,रोहित कुमार,अवधेश यादव के अलावे बडी संख्या में राजद कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post Top Ad -