कोल्हुआ : गिद्धौर-जमुई बायपास पर सड़क दुर्घटना में दो घायल - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शुक्रवार, 29 अप्रैल 2022

कोल्हुआ : गिद्धौर-जमुई बायपास पर सड़क दुर्घटना में दो घायल

 


कोल्हुआ/गिद्धौर (Kolhua/Gidhaur), 29 अप्रैल : थाना क्षेत्र के गिद्धौर-जमुई बाईपास सड़क मार्ग के पैक्स गोदाम कोल्हुआ के समीप एक बाइक व बालू लदे वाहन की टक्कर में बाइक सवार दो युवक घायल हो गये। 


जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कोल्हुआ निवासी वीरेंद्र राम व संजय राम किसी काम से गिद्धौर आ रहे थे। कि इसी दौरान गिद्धौर-जमुई बाईपास सड़क मार्ग पर पैक्स गोदाम कोल्हुआ के समीप ओभर लोड बालू लदे ट्रक द्वारा बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। 


इस टक्कर में बाइक सवार वीरेंद्र राम एवं संजय राम गंभीर रूप से घायल हो गये। वहीं स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल युवकों को दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात सीएचओ महावीर यादव द्वारा घायलों का प्राथमिक उपचार कर बेहतर ईलाज हेतु सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया गया। 


वही सड़क दुर्धटना की जानकारी मिलते ही स्थानीये थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।

Post Top Ad -