अलीगंज : जदयू किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष का वरडीह में हुआ भव्य स्वागत - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शुक्रवार, 4 मार्च 2022

अलीगंज : जदयू किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष का वरडीह में हुआ भव्य स्वागत

अलीगंज/जमुई (Aliganj/Jamui), 4 मार्च :

◆ चंद्रशेखर सिंह 

बिहार प्रदेश जदयू किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामबालक सिंह बिहार भ्रमण के दौरान किसान प्रकोष्ठ के जिला प्रधान कार्यालय जगदीशपुरम पहुंचे। जहां किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सह मुखिया प्रतिनिधि शैलेन्द्र महतो एवं सैकड़ो कार्यकर्ताओं द्वारा फूल माला पहनाकर उनका गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया गया।

वहीं कार्यालय पहुंचने पर जिलाध्यक्ष शैलेंद्र महतो ने अंग वस्त्र एवं बुके देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष श्री सिंह ने जदयू किसान प्रकोष्ठ के संगठन को धारदार एवं मजबूत बनाने के लिए विचार विमर्श किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार किसानों के उत्थान के लिए काफी प्रयासरत है। कृषि विभाग से किसानों के हित के लिए विकास पुरुष सुबे के मुखिया नीतीश कुमार ने कई योजनाओं की शुरुआत किया है। जिसका लाभ किसानों तक पहुंच रहा है।

उन्होंने कहा कि हमलोगों को पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत कर जदयू को देश का नंबर 1 पार्टी बनाना ही एक मात्र लक्ष्य है। बैठक में क्षेत्र के किसानों के विभिन्न ज्वलंत समस्याओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा किया गया।
इस अवसर पर जदयू के वरिष्ठ सह जिला उपाध्यक्ष रविंद्र मंडल, पूर्व किसान प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष दिनेश मंडल, प्रदेश महासचिव (किसान) मनोज सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सह किसान श्री धर्मेंद्र कुशवाहा, छात्र जिलाध्यक्ष नीतीश कुमार, प्रखंड अध्यक्ष शीतल मेहता, सुजीत मेहता, राजेंद्र महतो, विद्यानंद महतो, भागीरथ महतो, पंकज पासवान, सौरव कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में जदयू कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post Top Ad -