पूर्वी गुगुलडीह : नवयुवक क्लब संघ समिति द्वारा सरस्वती पूजा की तैयारियां जारी, नाटक का होगा मंचन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

गुरुवार, 3 फ़रवरी 2022

पूर्वी गुगुलडीह : नवयुवक क्लब संघ समिति द्वारा सरस्वती पूजा की तैयारियां जारी, नाटक का होगा मंचन

पूर्वी गुगुलडीह/गिद्धौर (Purvi Guguldih/Gidhaur), 3 फरवरी :
● कंटेंट : सुशान्त
● इनपुट : तारकेश्वर कुमार निराला

पूर्वी गुगुलडीह पंचायत के छेदलाही गांव में नवयुवक क्लब संघ समिति द्वारा बसंत पंचमी के अवसर पर सरस्वती पूजा को लेकर तैयारियां जोरों से चल रही है। यह आयोजन छेदलाही स्थित पंचायत भवन में पिछले कई वर्षों से होता आ रहा है।

नवयुवक क्लब संघ समिति के रॉबिन्स कुमार, जो पूर्वी गुगुलडीह के वार्ड संख्या 4 के वार्ड सदस्य हैं, ने बताया कि प्रत्येक वर्ष नई समिति का गठन होता है और हर वर्ष नवयुवकों को समिति से जोड़ा जाता है।

उन्होंने बताया कि नवयुवक क्लब संघ समिति द्वारा पूजन कार्यक्रम प्रतिमा स्थापित कर की जाती है। साथ ही नाट्यकला का प्रदर्शन भी होता है। इस वर्ष सामाजिक एवं क्रांतिकारी नाटक 'रोटी नहीं बंदूक चाहिए' का मंचन किया जाएगा। इस नाटक में कुल 18 पात्र हैं। वहीं पूजनोपरांत नगर भ्रमण के साथ स्थानीय पोखर में प्रतिमा विसर्जन किया जाता है। इसमें ग्रामीण बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हैं।

सरस्वती पूजा कार्यक्रम के सफल आयोजन में नवयुवक क्लब संघ समिति के कॉंग्रेस कुमार, छोटू कुमार, श्रीराम यादव, कन्हैया कुमार, मनीष यादव, मनोज तांती, विकास यादव एवं अन्य सदस्य सक्रियता से जुटे हुए हैं।

Post Top Ad -