Breaking



Khaira/ खैरा :- थाना क्षेत्र के डुमरकोला गांव निवासी रघुनंदन सिंह के पुत्र मदन कुमार सिंह ने थाना में आवेदन देकर मारपीट को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसे लेकर अपने दिए आवेदन में उसने गांव के ही सोनू सिंह तथा मोनू सिंह पर आरोप लगाया है। पीड़ित मदन सिंह ने बताया कि उक्त दोनों युवक बीते रविवार देर रात खिड़की के सहारे छत पर चढ़कर घर में घुस गया और धारदार चाकू से गर्दन के ऊपर प्रहार किया, जिससे मेरा गर्दन एवं हाथ कट गया। उसने बताया कि दोनों शराब के नशे में धुत था और गाली गलौज कर रहा था। जब मैंने ऐसा करने से मना किया तब उन लोगों ने मुझ पर हमला किया, जिसमें मैं घायल हो गया। हो-हल्ला सुनकर परिजन जाग उठे और उन्हें देखकर दोनों छत से कूदकर फरार हो गए। बाद में उनके सहायता से मुझे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है।

Edited by : Abhishek Kr. Jha

#Khaira, #GidhaurDotCom