गिद्धौर के विभिन्न टीकाकरण केन्द्रों पर चला वैक्सीनेशन का महाअभियान, बढ-चढ़ कर लिया ग्रामीणों ने भाग - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

बुधवार, 1 सितंबर 2021

गिद्धौर के विभिन्न टीकाकरण केन्द्रों पर चला वैक्सीनेशन का महाअभियान, बढ-चढ़ कर लिया ग्रामीणों ने भाग

 

गिद्धौर (धनञ्जय कुमार 'आमोद') :-  कोरोना महामारी से लोगो को बचाने के लिए सरकार व स्वास्थ्य विभाग कटिबद्ध नजर आ रहे हैं। इस कड़ी में गिद्धौर प्रखंड भर में कोविड टीकाकरण महाअभियान चलाकर लोगों को वैक्सीन दिया गया। बताते चलें कि कोविड टीकाकरण महाअभियान को लेकर गिद्धौर प्रखंड भर में कुल 20 केंद्र बनाए गया। जिसमें कि हर केंद्र पर 200 लोगों को कोविड टीका देने की व्यवस्था की गई। इस महा अभियान में लोगों ने बढ़ चढ़कर को भी टीका लेते देखे गए। खास कर ग्रमीण क्षेत्र के लोगो मे उत्सुकता देखी जा रही थी।

यूं,तो कोविड टीकाकरण महाअभियान में 4000 लोगों को वैक्सीन देने का लक्ष्य था। लेकिन समाचार सम्प्रेषण तक सभी केंद्रों की रिपोर्ट के अनुसार कुल 3700 सो लोगो को वैक्सीन लगाया गया है।इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार महाअभियान सभी केंद्रों पर भ्रमणसील रहते हुए सभी विभागीय कर्मी को दिशा निर्देश दिया।


 

Post Top Ad -