जमुई : विनय बने ऑल बिहार ट्रेंड लाइब्रेरियन एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष, लोगों ने दी बधाई - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

रविवार, 29 अगस्त 2021

जमुई : विनय बने ऑल बिहार ट्रेंड लाइब्रेरियन एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष, लोगों ने दी बधाई

 

Jamui/जमुई (शुभम मिश्र) :- ऑल बिहार ट्रेंड लाइब्रेरियन एसोसिएशन के जमुई जिलाध्यक्ष के पद पर चकाई(माधोपुर) निवासी विनय कुमार सिन्हा को प्रदेश इकाई द्वारा मनोनीत किया गया है।वर्तमान में वे संगठन के सक्रिय सदस्य थे एवं जमुई जिले का प्रदेश में नेतृत्व भी कर रहे थे।संगठन के प्रति उनकी सक्रियता एवं निष्ठा देखकर प्रदेश इकाई द्वारा विचारोपरान्त संगठन की मजबूती के लिए उन्हें जमुई जिले के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है।वहीं बताते चलें कि श्री सिन्हा संगठन की मांग को लेकर सरकार के मंत्रियों से भी मिल चुके हैं।विदित है कि "नेशनल लाइब्रेरी डे " के अवसर पर एसोसिएशन द्वारा आई.एम.ए हाॅल गांधी मैदान पटना के आयोजित कार्यक्रम में संगठन के वरीय पदाधिकारियों के साथ शामिल होकर उन्होंने सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित सिंह के पास भी संगठन की मांग रखी थी।जिसके बाद से सरकार की ओर से सकारात्मक आश्वासन भी मिला था।वहीं इस बाबत श्री सिन्हा ने बताया कि हमें जो जिम्मेदारी दी गई है उसका मैं अच्छी तरीके से निर्वहन करूंगा। उनहोंने यह भी कहा कि बहुत जल्द हमलोगों की टीम जिलेभर में अवस्थित पुस्तकालयों की स्थिति की समीक्षा कर सरकार को अवगत करायेगी।वहीं क्षेत्र के विद्वतजनों की मानें तो श्री सिन्हा बहुत ही विनम्र, मृदुभाषी,सहज,सक्रिय एवं शांतिप्रिय व्यक्तित्व के धनी हैं।ऐसे व्यक्ति की अगुवाई में संगठन एक नया आयाम हासिल करेगा।वहीं श्री सिन्हा को नई जिम्मेदारी मिलने के बाद शिक्षा एवं ABTLA से जुड़े लोगों में शुभम,सौरभ सोनू,समीर, कुमार प्रिंस,श्वेता मिश्रा,वैंकटेश, सुशील कुमार सहित प्रदेश के सभी जिलाध्यक्षों ने बधाई दी।






Post Top Ad -