Aliganj /अलीगंज (चन्द्रशेखर सिंह) :- जनता दल यूनाइटेड के बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुशवाहा ने जदयू के संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा से मिलकर प्रदेश में संगठन की मज़बूती के लिए विचार विमर्श किया। प्रदेश उपाध्यक्ष श्री धर्मेद्र कुशवाहा ने कहा कि संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष के दिशा निर्देश पर संगठन की मज़बूती के लिए उनसे विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया, ताकि प्रदेश में जदयू संगठन को काफी मजबूत किया जा सके। संगठन की मज़बूती को ले मंथन कर संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रखंड क्षेत्र से प्रदेश स्तर तक के कार्यकर्ताओं को मजबूती के साथ पार्टी की मजबूती के लिए जूट जाने की अपील करते हुए कहा कि अभी से ही कार्यकर्ता प्रदेश में हुए विकास कार्यो को जन-जन तक पहुंचाने काम करें,और लोगों को जागरूक भी करें ताकि आमजन तक विकास की बयार पहुंचे।उन्होंने कहा कि सुबे के मुखिया नीतीश कुमार की मंशा है कि समाज के अंतिम पायदान के लोगों तक पहुंच विकास की बयार पहुंचे।
Edited by : Abhishek Kr. Jha
#Aliganj, #Politics, #GidhaurDotCom