झाझा/जमुई (Jhajha/Jamui) | सोनू कुमार [Edited by: Sushant] : झाझा रेफरल अस्पताल में सोमवार को 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों को तथा 45 वर्ष से अधिक उम्र वालों को कोविड से बचाव के लिए शिविर आयोजित कर टीका लगाया गया।
इस बारे में जानकारी देते हुए अस्पताल प्रबंधक गजेंद्र कुमार ने बताया कि अस्पताल में 45 से अधिक उम्र वालों में 50 लोगों को टीका दिया गया। जिसमें कई लोगों ने दूसरा डोज लिया। वहीं 18 वर्ष से अधिक उम्र वाले 175 लोगों को प्रथम डोज दिया गया। सभी लोगों को टीका देने के बाद अस्पताल में 30 मिनट तक आराम करवाया गया। उसके बाद उन्हें घर जाने की इजाजत दी गई।