बरहट में बोले जिलाध्यक्ष प्रवीण, ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस बनेगा सबसे सशक्त संगठन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Post Top Ad - Contact for Advt

1000914539

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

सोमवार, 17 मई 2021

बरहट में बोले जिलाध्यक्ष प्रवीण, ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस बनेगा सबसे सशक्त संगठन

1000898411

 

IMG-20210517-WA0046

Barahat/ बरहट (न्यूज़ डेस्क):- ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस को सबसे सशक्त संगठन बनाया जाएगा और इसका भी विस्तार शहर से लेकर पंचायत स्तर तक किया जाएगा।जानकारी देते हुए  जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिन्हा ने बताया कि कायस्थों के सामाजिक,आर्थिक, शैक्षणिक और राजनीतिक प्रगति के लिए अभियान चलाया जाएगा ताकि राजनीति में अपनी मजबूत भागीदारी सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने बताया कि संगठन का विस्तार करते हुए अभिषेक कुमार सिन्हा और विनोद कुमार सिन्हा को सचिव, मनीष आनंद को शिक्षा प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष,सत्येंद्र शंकर प्रसाद को कोषाध्यक्ष,मुकेश कुमार को उपाध्यक्ष,राकेश कुमार रंजन को विधि प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष, संजीव कुमार सिन्हा को महासचिव,विनोद कुमार सिन्हा को वरीय उपाध्यक्ष, रामकृपा शरण को उपाध्यक्ष और विवेक सिन्हा को युवा संभाग का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। संगठन की ओर से कायस्थ समुदाय के सर्वांगीण विकास के लिए भी हर संभव प्रयास किया जाएगा और कायस्थ समाज के अधिक से अधिक लोगों को संगठन में भी जोड़ने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कायस्थ समाज के चौमुखी विकास के लिए भी समुचित कदम उठाया जायेगा।

Edited by : Abhishek Kr. Jha

#Barahat, #GidhaurDotCom

Post Top Ad -