Breaking News

6/recent/ticker-posts

जमुई : जिले के 25 केंद्रों पर होगी इंटर की वार्षिक परीक्षा, तैयारी में जुटा विभाग

 Jamui/जमुई | न्यूज़ डेस्क (अभिषेक कुमार झा) :-बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना (BSEB, Patna) बिहार विद्यालय द्वारा इंटरमीडिएट (Bihar Intermediate) परीक्षा 2021 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।  इसको लेकर जमुई जिले (Jamui District) में कुल 25 केंद्र बनाए गए हैं। जानकारी देते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी रवि कुमार सिंह(DEO Ravi Kumar Singh) ने बताया कि बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए जमुई जिले में कुल 25 केंद्र बनाए गए हैं , जिसमें जिले भर के परीक्षार्थी भाग लेंगे। 




 केंद्रों  : कुल परीक्षार्थी



 ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल महिसौड़ी जमुई : 1759 


 मिडिल स्कूल खैरा : 492 


हाई स्कूल खैरा : 1390


 प्रोजेक्ट हाई स्कूल खैरा : 868


 एसपी महिला कॉलेज जमुई :  738 


एसवाईएस बरहट : 514


 एमसीभी गिद्धौर : 1133


 अखिलेश्वर हाई स्कूल रतनपुर : 822


 ब्लैक डायमंड पब्लिक स्कूल बरहट : 786 


रामकृष्ण आवासीय स्कूल कचहरी चौक जमुई : 665


 किरण हार्ट अकैडमी मल्लयपुर : 753 


अर्जुन एकलव्य कॉलेज जमुई: 1509


गवर्नमेंट गर्ल्स मिडल स्कूल जमुई : 460


एस एस गर्ल्स हाई स्कूल जमुई : 745


मिडिल स्कूल खैरमा : 430


+2 हाई स्कूल जमुई बाजार : 868


प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल मल्लेयपुर : 352 


प्लस टू हाई स्कूल मलयपुर जमुई : 718 


डीएवी पब्लिक स्कूल मनियड्डा जमुई : 860


 केकेएम कॉलेज जमुई : 1074 


एमजीएस हाईस्कूल झाझा : 733


 डीएसएम कॉलेज झाझा : 459


 आदर्श मिडिल स्कूल झाझा :  500 


बालिका हाई स्कूल झाझा : 764 


जनता हाई स्कूल सतायान :  720


इधर,  जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री सिंह ने बताया है कि बोर्ड द्वारा जारी किए गए तमाम दिशा निर्देशों के अनुसार केंद्र तैयार किया गया है । इसके साथ ही जिले के सभी केंद्रों पर कोरोना (Covid-19) प्रोटोकॉल का भी सख्ती से पालन किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ