गिद्धौर: कोल्हुआ में राम जन्मभूमि निर्माण के लिए सहयोग राशि का कूपन वितरित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 19 जनवरी 2021

गिद्धौर: कोल्हुआ में राम जन्मभूमि निर्माण के लिए सहयोग राशि का कूपन वितरित

 


Gidhaur/ गिद्धौर (न्यूज़ डेस्क) :- प्रखंड के कोल्हुआ (Kolhua) गांव में BJP एवं RSS राम जन्म भूमि निधि संग्रह को लेकर एक बैठक BJP नेता सह गिद्धौर मंडल खंड कार्यवाह कुमार सुदर्शन सिंह के देखरेख में आयोजित की गयी। मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं आरएसएस सदस्यों ने राम जन्म भूमि निर्माण को ले सहयोग राशि संग्रह हेतु कूपन का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान राम जन्मभूमि निर्माण निधि संग्रह अभियान में आरएसएस जिला प्रचारक नवल केसव, बलवंत कुमार, व गिद्धौर खंड कार्यवाह अभियान के प्रमुख कुमार सुदर्शन सिंह ने अभियान के महत्वता पर प्रकाश डाला।

 उन्होंने लोगों से इस धर्मिक कार्य मे बढ़ चढ़कर हिस्सा ले पुण्य का भागी बनने की अपील की। इस मौके पर कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य शंकर प्रसाद, भाजपा जिला मंत्री सोनेलाल पासवान, राहुल पासवान सह अभियान प्रमुख सह प्रखंड मंडल अध्यक्ष रंजीत साव, कोल्हुआ पंचायत अभियान प्रमुख सचिदानंद मिश्रा, समाजसेवी अमरेंद्र कनोजिया, जितेंद्र मिश्रा, प्रमोद कुमार, गणेश कुमार, नरेश साव, शिव शंकर तांती, नंद लाल तांती सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने इस अभियान में मुख्य रूप से शामिल हुए।


#GIDHAUR, #BJP, #GidhaurDotCom



Responsive Advertisement