गिद्धौर : मिलेनियम स्टार फाउंडेशन ने एक जरूरतमंद महिला को उपलब्ध कराया सिलाई मशीन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

बुधवार, 6 जनवरी 2021

गिद्धौर : मिलेनियम स्टार फाउंडेशन ने एक जरूरतमंद महिला को उपलब्ध कराया सिलाई मशीन

 



Gidhaur.com (न्यूज़ डेस्क) : 


सामाजिक संस्था मिलेनियम स्टार फाउंडेशन (Millenium Star Foundation) द्वारा समाजिक हित मे दिये गए योगदान का कारवां जारी है।

इसी क्रम में फाउंडेशन के प्रखंड अध्यक्ष सोनू कुमार मिश्र ने गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत रतनपुर पंचायत के बानाडीह (Banadih) गांव की एक जरूरतमंद महिला मालती देवी को सिलाई मशीन उपलब्ध कराया। प्रखंड अध्यक्ष श्री मिश्र ने बताया कि उक्त महिला को काफी दिनों से आजीविका चलाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, जिसके परेशानी को जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार झा (Abhishek Kumar Jha) के समक्ष रखा गया। जिसके बाद उन्होंने समाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए अपने स्तर से प्रयास कर सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक आनंद के सहयोग से उक्त जरूरतमंद महिला को सिलाई मशीन उपलब्ध कराया ताकि महिला सशक्तिकरण के इस दौर में अपनी जीविका का संचालन सुचारू रूप से आत्मनिर्भरता पूर्वक कर सके।

 इधर, लाभुक महिला मालती देवी ने फाउंडेशन के प्रयासों को मुक्तकंठ से सराहते हुए फाउंडेशन के अधिकारियों को साधुवाद का पात्र बताया। 

बता दें कि मिलेनियम स्टार फाउंडेशन राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रियता से कार्य कर रही है।  साथ ही फाउंडेशन द्वारा  जरूरतमंदों में वस्त्रदान के अलावे नियमित रूप से सामजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में सक्रिय भूमिका निभा रही है ।

Post Top Ad -