अलीगंज : कुशवाहा कल्याण समिति ने एनआईटीयन अनमोल राज को किया सम्मानित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

मंगलवार, 5 जनवरी 2021

अलीगंज : कुशवाहा कल्याण समिति ने एनआईटीयन अनमोल राज को किया सम्मानित

Aliganj / अलीगंज (चन्द्र शेखर सिंह) :-  रविवार को प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय दिघौत के परिसर में  कुशवाहा कल्याण समिति सिकंदरा ने प्रतिभावान छात्र-छात्राओ को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। समारोह की अध्यक्षता प्रशान्त कौशल ने किया, जबकि मंच संचालन शिक्षक सरवजीत कुमार ने किया। 

समिति द्वारा सम्मानित होते अनमोल राज

सर्वप्रथम कुशवाहा कल्याण समिति सिकंदरा के अध्यक्ष सुरेश महतो ने धनामा गांव निवासी किसान  धर्मेद्र कुशवाहा के पुत्र अनमोल राज को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि कुशवाहा कल्याण समिति सिकंदरा (Kushwaha Kalyan Samiti Sikandra) के सौजन्य से अपने समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मान देकर उनके मनोबल बढ़ाया है, जो काफी सराहनीय व प्रशंसनीय प्रयास है। जदयू नेता धर्मेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम होने से बच्चो व बच्चियों के मनोबल बढ़ोतरी के साथ कुछ करने की तमन्ना बढ़ती है। वे अपने प्रतिभा को निकालने में अपने अंदर कुंठित प्रतिभा को दूर कर सफलता की द्वार खोलने में सक्षम होते हैं। 

इस मौके पर अभिषेक कुमार, समृद्धि शेखर, अनिषा कुमारी, ईशाराज, नेहा कुमारी सहित अलीगंज एवं सिकंदरा प्रखंड क्षेत्र के दर्जनो छात्र -छात्राओ को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।मौके पर अभिषेक राज, धर्मेन्द्र कुमार, जय प्रकाश महतो, निरंजन कुमार, जनार्दन प्रसाद, मुखिया बैधनाथ महतो के अलावे दर्जनो गणमान्य लोग मौजूद थे।


Edited by : Abhishek Kr. Jha

Post Top Ad -