अलीगंज : प्रखंड प्रशासन के खिलाफ आशा कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी, प्रदर्शन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शनिवार, 28 नवंबर 2020

अलीगंज : प्रखंड प्रशासन के खिलाफ आशा कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी, प्रदर्शन

 

Aliganj News (चन्द्रशेखर सिंह) :- आशा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को प्रखंड कार्यालय का घेराव कर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया। आशा कार्यकर्ता लक्ष्मी कुमारी , इशरत प्रवीण, मीना देवी, रूवी देवी, रेखा कुमारी, रूनी कुमारी, बेबी खातुन, आशा कुमारी, कुमारी विनिता कुमारी, ललिता कुमारी, शारदा कुमारी,अंजू देवी, रूणा कुमारी ने बताया कि विधानसभा चुनाव में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बिहार का आदेश पत्रांक 5120/17-10-2020 के तहत चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को यात्रा भत्ता/दैनिक भत्ता निर्धारित दर के अनुसार देना है, जिसमें आशा कार्यकर्ताओ को चुनाव ड्यूटी पर दैनिक भत्ता 500 रूपया प्रति आशा निर्धारित की गई है, इसमे प्रखंड कार्यालय के नाजीर व प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा प्रति आशा कर्मी को 250 रूपये ही भुगतान किया जा रहा है। आशा कार्यकर्ता ने बताया कि जब बीङीओ मो. शमशीर मलिक से शिकायत किया जाता है, तो कहते हैं कि जिलाधिकारी का जो पत्र में निर्धारित किया गया है, वही सभी को दिया जा रहा है। लेकिन आशा कर्मी 250 रूपये लेने से इंकार कर रही है। इसको लेकर आशा कार्यकर्ता शनिवार को दोपहर कार्यालय का घेराव कर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन करते हुए प्रखंड प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।


- बोले पदाधिकारी -


मामले को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी मो. शमशीर मलिक ने बताया कि विधानसभा चुनाव में हर जिले का अलग -अलग भुगतान राशि दर निर्धारित किया गया है। चिट्ठी दिखाने के बाद भी आशा कर्मी नही समझ रही। जमुई जिला निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा अलीगंज प्रखंड में चुनाव ड्यूटी पर तैनात आशा कर्मियों को प्रति आशा 250 रूपये ही निर्धारित है।प्रखंड नाजिर के द्वारा भुगतान किया जा रहा है।


Edited by : Abhishek Kr. Jha, gidhaur.com


#Aliganj, #GidhaurDotCom


  

Post Top Ad -