गिद्धौर : कुड़ीला गांव में दौड़ सहित विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

रविवार, 4 अक्टूबर 2020

गिद्धौर : कुड़ीला गांव में दौड़ सहित विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा


गिद्धौर/ Gidhaur (अभिषेक कुमार झा) :-  गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कुड़ीला (kudila) गांव स्थित भारती कोचिंग सेन्टर की ओर से चंद्रशेखर नगर (Chandra Shekhar Nagar)  मैदान में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संचालक अनिल कुमार यादव रहे।





उक्त प्रतियोगिता में स्थानीय 250 छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के शुरुआत में श्री अनिल व मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित समाजसेवी भावानंद ने प्रतियोगी बच्चों को प्रेरत्नात्मक  पंक्तियों से प्रेरित करते हुए उनमे ऊर्जा का संचार किया। प्रतियोगिता में 800 मी दौड़, 400 मी दौड़, 200 मी दौड़,  व 100 मी दौड़, में लड़के-लड़कियों ने अपना उम्दा प्रदर्शन किया, जिसमे सफल प्रत्येक खण्ड के प्रतियोगी को पुरस्कृत किया गया।
मौके पर कपिल यादव, उपेन्द्र यादव, श्री प्रमोद, गोपी, विक्रम, कपिल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Post Top Ad -