Gidhaur : शक्ति केंद्रों के बूथ अध्यक्ष हुए नेम प्लेट से सम्मानित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 30 सितंबर 2020

Gidhaur : शक्ति केंद्रों के बूथ अध्यक्ष हुए नेम प्लेट से सम्मानित

 

Gidhaur News (अभिषेक कुमार झा) :- गिद्धौर प्रखण्ड क्षेत्र में बीजेपी को बूथ स्तर तक मजबूती प्रदान करने के लिए पूरी तन्मयता से जुटी है। इसी क्रम में मंगलवार को शक्ति केंद्र रतनपुर के बूथ नंबर 92,93,94, शक्ति केंद्र गंगरा स्थित बूथ नं. 139,140,141 एवं शक्ति केंद्र सेवा के बूथ संख्या 111, 112, 113, 114, 115 के बूथ अध्यक्ष ब्रजेंद्र कुमार सिन्हा उर्फ पप्पू , विकास कुमार सिंह, राजेश रविदास, हिमांशु शेखर सिंह, दयानंद रावत, संतलाल रजक, उमाकांत गुप्ता, प्रकाश नारायण यादव, भोला रविदास, अभिषेक कुमार, एवं गुंजन कुमार को मण्डल अध्यक्ष रणजीत कुमार साव ने नेम प्लेट देकर सम्मानित किया । इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए, बुथ कमेटी सप्त ऋषि पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। वहीं, मण्डल अध्यक्ष ने भाजपा के मूलमंत्र को सन्देश के रूप में बूथ स्तर तक पहुंचाया।


इस मौके पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष पप्पू यादव, के अलावे उमाकांत गुप्ता सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Responsive Advertisement