जमुई: चौरा में ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार की मौत, सड़क जाम - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शुक्रवार, 4 सितंबर 2020

जमुई: चौरा में ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार की मौत, सड़क जाम

 

Jamui News :- शुक्रवार दोपहर एनएच-333 स्थित चौरा- हरनारायणपुर में ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार 23 वर्षीय सुनील कुमार की मौत हो गयी। 

जानकारी अनुसार, मृतक हरनारायणपुर का रहने वाला था वह किसी काम से चौरा चौक पर जा रहा था ।

 इधर, घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच 333 चौरा-नारायणपुर चौक के समीप करीब 2 घंटे तक जाम कर दिया। जमुई पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है।

सूचना मिलने के बाद थाना अध्यक्ष चंदन कुमार घटनास्थल पहुंचे तथा मामले की छानबीन कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जमुई भेज दिया।  थाना अध्यक्ष चंदन कुमार एवं थेगुआ पंचायत के मुखिया शैलेंद्र कुमार उर्फ पिंटू मंडल ने आक्रोशित लोगों समझा-बुझाकर सड़क जाम खुलवाया। मौके पर थाना अध्यक्ष ने बताया कि इस घटना की जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी एवं मृतक के परिजन को सरकार द्वारा दी जानेवाली सुविधा देने का आश्वासन दिया। वहीं मुखिया श्री मंडल ने मृतक के परिजन को सरकार के द्वारा परिवारिक लाभ के द्वारा बीस हजार रुपया दिलवाने का आश्वासन दिया एवं कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत 3000 रुपया दिए । वही ट्रैक्टर मालिक की पहचान रतनपुर निवासी मांटो सिंह के रूप में हुई है। इधर,घटना के बाद चौरा- हरनारायणपुर में मातम पसरा हुआ है। 

Responsive Advertisement