गिद्धौर : रतनपुर में दो पक्ष आपस भीड़े, दोनों पक्षों ने थाने में दिया आवेदन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शुक्रवार, 4 सितंबर 2020

गिद्धौर : रतनपुर में दो पक्ष आपस भीड़े, दोनों पक्षों ने थाने में दिया आवेदन

 

Gidhaur News :- गिद्धौर थाना क्षेत्र के रतनपुर पंचायत से दो पक्षों में मारपीट का मामला प्रकाश में आया है।पहला पक्ष स्थानीय निवासी पप्पू साह का है जिन्होंने शुक्रवार की दोपहर चंद्रशेखर शाह एवं कंचन देवी द्वारा संयुक्त रूप से मारपीट करने की एक लिखित शिकायत गिद्धौर थाने में दी है। आवेदन में उन्होंने पैर एवं हाथ एवं शरीर के अन्य हिस्सों में चोट लगने की भी बात कही है।झगड़े का कारण ₹1500 की राशि बताया जा रहा है। जिसकी मांग करने पर मारपीट के घटना को अंजाम दिया गया है।इधर, दूसरे पक्ष से स्थानीय निवासी चंद्रशेखर साव द्वारा भी गिद्धौर थाने में आवेदन देकर अपना बचाव पक्ष रखा है। आवेदन में उन्होंने बताया है कि उनके साथ पप्पू साह द्वारा जानलेवा हमला किया गया है।इधर, मारपीट के मामले में दोनों पक्षों से आवेदन मिलने पर पुलिस पूछताछ में जुटी है।



Responsive Advertisement