गिद्धौर : रतनपुर, गुगुलडीह व कुन्धुर शक्ति केंद्रों के बूथ अध्यक्ष हुए सम्मानित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

मंगलवार, 29 सितंबर 2020

गिद्धौर : रतनपुर, गुगुलडीह व कुन्धुर शक्ति केंद्रों के बूथ अध्यक्ष हुए सम्मानित

 

Gidhaur News (अभिषेक कुमार झा) :- सोमवार को गिद्धौर प्रखण्ड क्षेत्र के विभिन्न शक्ति केंद्रों के बूथ अध्यक्ष को सम्मानित किया गया। इस क्रम में कुंधुर पंचायत के बूथ नंबर 96, 97, 98, 99,100,101, के बूथ अध्यक्ष साजन मोदी, बच्चु तांती, लक्ष्मण मंडल, गिरीश मंडल, चंद्रमणि सिंह शिरोमणि कुमार दांगी को बीजेपी के मंडल अध्यक्ष रणजीत कुमार साव ने सम्मानित किया। वहीं इसके बाद शक्ति केंद्र पूर्वी गुगुलडीह के बूथ नंबर 103, 104,105, 106, 107, के बूथ अध्यक्ष गोरे लाल यादव, ब्रह्मदेव, यादव, राकेश यादव, दुर्गा यादव, कृत्यानंद यादव को नेमप्लेट देकर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात शक्ति केंद्र रतनपुर के बूथ नंबर 88, 89, 95, के बूथ अध्यक्ष नंदन तिवारी, बासुकी मंडल, और रविंद्र यादव भी सम्मानित होने वाले के सूची में शामिल हुए। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष रंजीत साव ने पार्टी के दायित्वों व पीएम नरेन्द्र मोदी के संकल्पो से अवगत कराया। वहीं, आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एनडीए की जीत सुनिश्चित करने के लिए बूथ स्तर तक को मजबूत करने का निर्देश दिया।

 


Post Top Ad -