लक्ष्मीपुर : सामाजिक क्रांति कर लिए निकली साइकिल रैली - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

बुधवार, 23 सितंबर 2020

लक्ष्मीपुर : सामाजिक क्रांति कर लिए निकली साइकिल रैली

 

Lakshmipur News (राजीव बर्णवाल) :- बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में सद्दाम सामाजिक क्रांति जीवन जीने के का श्रेष्ठ मार्ग के बैनर तले संस्था के संस्थापक विनय बौद्ध के नेतृत्व में एक साइकिल रैली निकाली गई।बरहट प्रखंड के पाडो पंचायत के भोजहा महादलित टोला से निकाली गई मटिया बाजार होते हुए लक्ष्मीपुर तक पहुंची। रैली का नेतृत्व कर रहे विनय बौद्ध ने कहा कि सामाजिक क्रांति के लिए शुरू की गई यह रैली रुकेगी ही नहीं। यह रैली जिले के झाझा,चकाई, जमुई व सिकंदरा सहित कुल चारों विधानसभा क्षेत्रों का भ्रमण करेगी और आगामी 25 अक्टूबर तक चारों विधानसभा क्षेत्रों का भ्रमण पूरा किया जाएगा। इसके पूर्व रैली को बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव सकलदेव दास ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि समाज में परिवर्तन की जरूरत है। बिना जागरूकता परिवर्तन संभव नहीं है।उन्होंने कहा कि लोगों को जीवन जीने का मार्ग बताना हमारा उद्देश्य है। 


इस मौके पर बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष आदित्य प्रकाश रौशन, जिला महासचिव राजू यादव चकाई विधानसभा के भावी प्रत्याशी सीताराम साह, बिनोद यादव, राहुल रंजन, राकेश कुमार, सचिन कुमार रघुनंदन, पवन कुमार व उपेन्द्र सहित कई लोग मौजूद थे।


 

Post Top Ad -