भारतीय मजदूर संघ ने मनाया 66 वां स्थापना दिवस - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

गुरुवार, 23 जुलाई 2020

भारतीय मजदूर संघ ने मनाया 66 वां स्थापना दिवस


Lakshmipur News (राजीव कुमार बर्णवाल):-
 प्रखंड के आनंदपुर मे  मजदूरों के नेता व  भारतीय मजदूर संघ के  संस्थापक दंतोपंत ठेंगडी के जन्मदिन के मौके पर जिला मंत्री प्रमोद कुमार साह की अध्यक्षता में  भारतीय मजदूर संघ का  66 वां स्थापना दिवस  मनाया गया।इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि  भारतीय मजदूर संघ  खेतीहर मंत्री प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि सरकार मजदूरों के हितों को लेकर तनिक भी चिंतित नहीं है।चाहे संगठित क्षेत्र के मजदूर हों अथवा असंगठित क्षेत्र के।मजदूरों की स्थिति बद से बदतर हो रही है।उन्होंने कहा कि आगामी 24 से 30 जुलाई तक मजदूरों की मांगों को लेकर सरकार जगाओ कार्यक्रम चलाया  जाएगा।सरकार को मजदूरों के लिए व्यापक  योजना बनानी  होगी।कोरोना संक्रमण के  कारण देश के विभिन्न राज्यों से गांवों में आए  प्रवासी मजदूरों को रोजगार देने के लिए सरकार को जागरूक  करना होगा।अतिथि ने कहा कि सरकार को  व्यक्ति के हूनर के आधार पर काम देनी होगी।इस मौके पर कार्यकारिणी  सदस्य राजीव रंजन,प्रभा  कुमारी, मंटू कुमार शर्मा व श्रवण कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।

Post Top Ad -