गिद्धौर के रतनपुर में JDU कार्यकर्ताओं ने की बैठक, चुनाव पर चर्चा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

1001000061

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

मंगलवार, 23 जून 2020

गिद्धौर के रतनपुर में JDU कार्यकर्ताओं ने की बैठक, चुनाव पर चर्चा

1000898411
Ratanpur / Gidhaur News :- प्रखंड अंतर्गत रतनपुर पंचायत में JDU संगठन को मजबूत बनाने के लिए मंगलवार को 'बुथ जीतो चुनाव जीतो' कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता जदयू के रतनपुर पंचायत अध्यक्ष अवध किशोर सिंह ने की। 

IMG-20200623-WA0037

बैठक में पंचायत के सभी बूथ स्तरीय अध्यक्ष, सचिव एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं ने बैठक में भाग लिया। बैठक में कार्यकर्ताओं ने बुथ जीतो चुनाव जीतो कार्यक्रम पर गंभीरता पूर्वक चर्चा की। बैठक में मुखिया राजेश सिंह के द्वारा सभी कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा सूबे में किए जा रहे विकास कार्यों को आम जनता में प्रचारित करने पर विशेष रूप से बल दिया गया। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार रावत ने कहा कि प्रखंड में सभी पंचायतों में संगठन की साख को ओर अधिक मजबूत करने की पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी के इस खास अभियान को पूरा करने के लिए तत्पर होकर सहयोग देने की अपील की। उक्त बैठक में रतनपुर पंचायत के मुखिया राजेश सिंह, प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण कुमार रावत, प्रखंड प्रवक्ता हीरा सिंह, अजय ठाकुर, अरुण कुमार सिंह, सुनील सिंह, संतोष केसरी, पवन सिन्हा, अरविंद कुमार मोदी, दिलीप वर्मा, संजय साह, प्रमोद साह, मुनमुन सिंह सहित पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

Post Top Ad -