बॉलीवुड सिंगर स्वाति शर्मा ने गाया खेसारी लाल यादव की लिट्टी-चोखा के लिए गाना - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

सोमवार, 29 जून 2020

बॉलीवुड सिंगर स्वाति शर्मा ने गाया खेसारी लाल यादव की लिट्टी-चोखा के लिए गाना


मनोरंजन | अनूप नारायण :
बॉलीवुड की फेमस सिंगर स्वाति शर्मा ने सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की मुख्य भूमिका वाली भोजपुरी फिल्म लिट्टी चोखा के लिए गाना गाया है। हिन्दी फिल्म तनु वेड्स मनु रिटर्न्स का सुपरहिट गाना बन्नो तेरा स्वैगर फेम सिंगर स्वाति शर्मा ने बाबा मोशन पिक्चर्स प्रा.लि. बैनर के तले बनने जा रही भोजपुरी फिल्म लिट्टी चोखा के लिए स्वाति वर्मा की मधुर स्वर में रिकॉर्ड किया गाना बहुत ही कर्णप्रिय है। इस गाने का गीत संगीत संगीतप्रेमियों को खूब पसंद आने वाला है। गीतकार संतोष पुरी के लिखे इस गीत को मधुर संगीत से सजाया है संगीतकार मधुकर आनंद ने।
उल्लेखनीय है कि बाबा मोशन पिक्चर्स प्रा.लि. बैनर के जाने माने फिल्म निर्माता प्रदीप के शर्मा भोजपुरी में तीसरी बार फिल्म का निर्माण करने जा रहे हैं। जिसका नाम लिट्टी चोखा है। केंद्रीय भूमिका में खेसारी लाल यादव हैं। इस फिल्म के निर्देशन की बागडोर निर्देशक पराग पाटिल संभाल रहे हैं। उनके धमाकेदार डायरेक्शन में खेसारी लाल यादव काफी अलग किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म के लेखक राकेश त्रिपाठी हैं, जिन्होंने काफी उम्दा पटकथा और चुटीले संवाद लिखे हैं। संगीतकार मधुकर आनंद हैं। फिल्म का संगीत भी का मधुर है। जिस तरह से फिल्म की कहानी और संगीत का ताना बाना बुना गया है, उससे यह उम्मीद की जाती है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल मचाने वाली साबित होगी। इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के विभिन्न रमणीय व पर्यटक स्थलों पर की जायेगी।
गौरतलब है कि बतौर हीरो खेसारी लाल यादव के साथ बाबा मोशन पिक्चर्स प्रा.लि. बैनर के तले फिल्म निर्माता प्रदीप के शर्मा सफल प्रदर्शित भोजपुरी फिल्म डमरू का निर्माण कर चुके हैं। अब दूसरी बार एक साथ काम करने वाले हैं। फिल्म डमरू के बाद इसी बैनर तले प्रदीप के शर्मा ने युवा सुपरस्टार अरविन्द अकेला कल्लू स्टारर भोजपुरी फिल्म राज तिलक का भव्य पैमाने पर निर्माण किया है। अब वे हैट्रिक का इतिहास बनाते हुए अपने होम प्रोडक्शन बैनर बाबा मोशन पिक्चर्स प्रा.लि. से यह तीसरी भोजपुरी फिल्म लिट्टी चोखा का निर्माण कर रहे हैं। यह फुल एंटरटेनिंग फिल्म है, जो सिनेप्रेमियों को खूब मनोरंजन करेगी। खेसारी लाल यादव का किरदार इस फिल्म में अब तक निभाए हुए उनके सभी किरदार से काफी भिन्न होगा, जोकि उनके फैंस एवं दर्शकों के लिए सरप्राईज पैक्ड होगा।

Post Top Ad -