अलीगंज अस्पताल में कोरोना वायरस की पहचान के लिए सब्जी दुकानदारों की हुई जांच - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 2 जून 2020

अलीगंज अस्पताल में कोरोना वायरस की पहचान के लिए सब्जी दुकानदारों की हुई जांच

अलीगंज (चन्द्र शेखर आज़ाद) :- देशभर में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से लोग परेशान है। उसी खतरनाक वायरस से बचाव हेतु पूरे में लाकॅडाउन की घोषणा कर दी गयी है। सरकारी अस्पतालों में कोरोना की जांच के लिए लोगों की स्कैनिंग किया जा रहा है।


सोमवार को अलीगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी मो. साज़िद हुसैन , डॉ. विमल चौधरी व जिला से आये चिकित्सा कर्मियों की टीम ने अलीगंज बाजार में सब्जी दुकानदारों व क्वारंटाइन सेन्टर में रह रहे प्रवासियों की भी कोरोना वायरस की जांच किया गया। प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी मो साज़िद हुसैन ने बताया कि खासकर बाजार में सब्जी दुकानदारों व क्वारंटाइन सेन्टर में रह रहे  52 लोगों की जांच किया गया, जिसमें किसी को क़ोई लक्षण नही पाया गया है। उन्होंने बताया कि बाजार में सभी सब्जी दुकानदारों की भी जांच की गई। बताया कि कोरोना एक संक्रामक वायरस है, जो एक दुसरे में आसानी से फैल जाता है। इसमें सभी लोगों की सतर्क व सावधान रहने की जरूरत है। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मो. शमशीर मलिक, स्वास्थय प्रबंधक पंकज कुमार , डॉ. रंजन, अलावे दर्जनो स्वास्थय कर्मी मौजूद थे।

Responsive Advertisement