Breaking

 जमुई (News Desk) :- शहर स्थित होटल जनिक्स ब्रिज के जनरल मैनेजर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया है कि स्पेशल फागिंग मशीन से पूरे होटल को हर 3 घंटे में सैनिटाइज किया जाएगा।


 कोरोना वायरस से अतियात बरतने को लेकर रेस्टोरेंट्स पब्लिक एरिया रूम के फ्लोर पर भी सैनिटाइज कराने का प्रबंध किया गया है l उसके लिए होटल में टेंपरेचर चेक करने की भी व्यवस्था रखी गई l मैनेजर ने बताया कि होटल में ठहरने वाले लोगों के लिए भोजन उनके रूम तक ही पहुंचाया जाएगा वही रेस्टोरेंट में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन के तहत टेबल पर सिर्फ दो ही लोगों को बैठने की अनुमति दी जाएगी l बैंकट हॉल में 50 लोगों की ही कैपेसिटी रखी जाएगी बुफे काउंटर के बीच गैप रहा जाएगा l मैनेजर ने बताया कि सरकारी निर्देशन पर होटल खोलने के बाद उक्त एहतियात को क्रियान्वित करने की तैयारी की जा रही है।