झाझा नगर पंचायत को नगर परिषद में परिणत करने हेतु जदयू नगर अध्यक्ष के नेतृत्व में जमुई जिलाधिकारी को सौंपा आवेदन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

A venture of Aryavarta Media

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 21 May 2020

झाझा नगर पंचायत को नगर परिषद में परिणत करने हेतु जदयू नगर अध्यक्ष के नेतृत्व में जमुई जिलाधिकारी को सौंपा आवेदन

झाझा/जमुई : गुरुवार को जदयू के झाझा नगर अध्यक्ष शशिकांत झा के नेतृत्व में झाझा के सर्वांगीण विकास के लिये प्रतिबद्ध कई वार्ड पार्षद, उनके प्रतिनिधियों व बुद्धिजीवियों ने जमुई जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार से मिलकर झाझा नगर पंचायत को नगर परिषद में परिणत करने के लिए एक आवेदन समर्पित किया।
आवेदन समर्पित करते हुए उन्होंने जिलाधिकारी से आग्रह किया कि नगर परिषद होने के सभी मानदंडों को झाझा पूरा करता है। साथ ही विभिन्न विभागों का स्वतंत्र व अनुमंडलीय कार्य यहाँ से संपादित होता है। किंतु नगर पंचायत द्वारा यहाँ का सम्यक विकास, साफ- सफाई व रोशनी की व्यवस्था नहीं हो पाती है। फलस्वरूप झाझावासी अकारण कई सुविधाओं से वंचित रह जाते हैं। इसलिये झाझा नगर पंचायत को नगर परिषद के रूप में परिणत किया जाए।
इस कार्य में झाझा नगर पंचायत के कई वार्ड सदस्य व उनके प्रतिनिधि शामिल थे। जिनमें श्री सुबोध केशरी, मोनी कुमारी,  प्रतिमा देवी, कामाख्या देवी एवं वार्ड प्रतिनिधि योगी सिंह उपस्थित थे।

सभी ने कहा कि हम सभी पूर्व मंत्री दामोदर रावत की अगुवाई में झाझा के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं और आशा करते हैं कि हमारी मांग जरूर पूरी होगी।

Post Top Ad