अलीगंज : क्वारंटाइन केंद्रों का DM ने किया निरीक्षण, दिए दिशा-निर्देश - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

गुरुवार, 7 मई 2020

अलीगंज : क्वारंटाइन केंद्रों का DM ने किया निरीक्षण, दिए दिशा-निर्देश

अलीगंज (चंद्रशेखर सिंह) :- प्रखंड के विभिन्न जगहों पर प्रवासियों के ठहरने के लिए बनाये  गये क्वारंटाइन सेंटर का बुधवार की देर संध्या जिलाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार ने निरीक्षण किया। प्रखंड कार्यालय पहुंच कर बीडीओ एव सीओ तथा प्रवासियों के देख रेख में लगे सभी कर्मियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया, और अस्पताल में एवं मिर्जागंज हाईस्कूल में बने  क्वारंटाइन सेन्टर का निरीक्षण निरीक्षण किया। डीएम ने प्रखंड विकास पदाधिकारी मो शमशीर मलिक को अतिरिक्त बेड बढाने का भी निर्देश देते हुए कहा कि प्रवासियों संख्या और बढने की संभावना है।इसलिए सभी जगहो पर अतिरिक्त बेड व अन्य संसाधनों का इन्तजाम पहले से कर ले, ताकि प्रवासी को कोई परेशानियों का सामना नही करना पड़े।
बता दें कि प्रखंड में पांच जगहों पर प्रवासियों की ठहरने के लिए हाईस्कूल मिर्जागंज, ताजपुर,/धनामा, आढा, अवगीला में क्वारंटाइन सेन्टर बनाया गया है, जिसमें कुल मिलाकर 240 बेड लगाया है। प्रवासी की संख्या बढने पर बेडो की संख्या बढ़ायी जाएगी।फिलहाल 76 प्रवासी क्वारंटाइन सेन्टर में रहे हैं।मौके पर बीडीओ मो शमशीर मलिक, सीओ रंधीर कुमार, प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी मो साज़िद हुसैन के अलावे दर्जनों कर्मी मौजूद थे।


Post Top Ad -