Breaking

अलीगंज (जमुई) :- चंद्रदीप थाना क्षेत्र के सोलहपुर गांव में एक दबंग दलित परिवार के साथ मारपीट कर सोने की चैन छिन कर जान मारने की धमकी दिये जाने का समाचार प्रकाश में आया है। पीडित सुधीर पासवान ने बताया कि अपने को प्लास्टर करवा रहे थे, तभी बीते रात किसी ने उखाड़ डाला।


जब मैं सुबह आस पास के लोगों को दिखा रहा था, तभी गांव के सिनटु सिंह ने आकर जबरन मारपीट कर गाली गलौज करने लगा, जब मैं उसका विरोध किया तो वह मारपीट करने लगा और जान मारने की नियत से गला दबाने लगा और एक भर सोने की चैन छिन कर रंगदार की मांग की, नही तो परिवार सहित उठा लेने की धमकी दी। पीडित ने बताया कि वह युवक काफी दबंग व मनबढु है। वह दलित समझ कर मुझे परेशान कर रहा है। उनके व उसके परिवार के साथ अप्रिय घटना को अंजाम दे सकता  है। पीडित ने चंद्रदीप थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।