सोनो : युवक की मौत पर मेडिकल टीम पहुंची, जांच के लिए भेजा सैम्पल - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शनिवार, 18 अप्रैल 2020

सोनो : युवक की मौत पर मेडिकल टीम पहुंची, जांच के लिए भेजा सैम्पल

सोनो (न्यूज़ डेस्क) :- सोनो प्रखंड क्षेत्र में कोरोना का संदिग्ध मरीज होने की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन के होश उड़ गए। मामला शनिवार का है जब एक 19 वर्षीय बीमार युवक की मौत होने की खबर आई।

आनन-फानन स्थिति  में सिविल सर्जन डॉ. विज्येन्द्र सत्यार्थी  के निर्देश पर मेडिकल जांच टीम मृतक के घर पहुंची और उसका नमूना लिया।
इस बाबत डॉ. शशि भूषण चौधरी ने बताया कि मृतक पिछले एक महीने से बीमार चल रहा था। उसकी मौत शनिवार दोपहर को अचानक हृदय गति रुकने से हो गई थी। इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी गई और उसी आलोक में जांच टीम द्वारा उक्त कार्रवाई की गई।

जांच टीम में जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ विमल कुमार, WHO के प्रशासकीय सहायक गोविंद कुमार, सोनो के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शशि भूषण चौधरी, स्वास्थ्य प्रबंधक जूही अलका सहित सोनो थाने से पुलिस अवर निरीक्षक  मृत्युंजय कुमार पंडित आदि शामिल थे।

Post Top Ad -