अलीगंज : चंद्रदीप थाना में तैनात सभी पुलिस कर्मी की हुई स्कैनिंग - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 16 अप्रैल 2020

अलीगंज : चंद्रदीप थाना में तैनात सभी पुलिस कर्मी की हुई स्कैनिंग


अलीगंज :

कोरोना वायरस की जंग में पुलिस व स्वास्थय कर्मियों को देखते हुए पुलिस कप्तान डॉ.  इनामुल हक मेंगनू के निर्देशानुसार चंद्रदीप थाना में सभी तैनात पुलिस कर्मियों की स्वास्थय जांच जमुई के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नरेन्द्र कुमार शर्मा के द्वारा सभी पुलिस कर्मियों को बारी-बारी से स्वास्थय स्कैनिंग की गई।
जांच के बाद डॉ. शर्मा ने बताया कि किसी पुलिस कर्मी में कोरोना का लक्षण नही पाया गया है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के सभी थाना में इसकी जांच सभी पुलिस कर्मियों की किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस कर्मियों के हर जगह जाने आने से संक्रमण का भय रहता है। और पुलिस को हर लोगों से मिलना जूलना व डियुटी के दौरान हर लोगों से संपर्क होता है। इसी उद्देश्य से सभी थाने में स्वास्थय परीक्षण किया जा रहा है।
मौके पर थानाध्यक्ष सुनील कुमार, श्यामल कुमार,महेश यादव, कृष्ण कुमार सिंह, नंदकिशोर सिंह,नुनूआ टुडू के अलावे सभी पुलिस जवान मौजूद थे।

Responsive Advertisement