सोनो पुलिस ने बालू लदा ट्रैक्टर को जब्त किया, कार्यवाई - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 30 अप्रैल 2020

सोनो पुलिस ने बालू लदा ट्रैक्टर को जब्त किया, कार्यवाई

सोनो (Sono) :- बुधवार की रात्रि को सोनो पुलिस ने बालू माफियाओं को जाल में फंसाकर बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया। हुआ यूं कि, पुलिस अवर निरीक्षक मृत्युंजय कुमार पंडित, सीआईएटी जवानों के साथ बुधवार की रात्रि में बरनार नदी के फरका घाट से पहले ही पुलिस गाड़ी से उतर गए और पैदल चलकर फरका घाट पहुंचे और छुप गए। कुछ देर बाद बालू कारोबारी, बालू खनन के लिए ट्रैक्टर और मजदूरों के साथ घाट पर पहुंचा। मृत्युंजय पंडित व जवान सब कुछ छुप कर देख रहे थे। जैसे ही ट्रैक्टर बालू लोड कर घाट से निकलने लगा, जवानों ने उसे पकड़ लिया। हालांकि चालक व मजदूर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। जब्त ट्रैक्टर को थाना लाया गया और आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।


Responsive Advertisement