गिद्धौर : इंडियन बैंक के पास सड़क दुर्घटना, एक युवक घायल - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

गुरुवार, 12 मार्च 2020

गिद्धौर : इंडियन बैंक के पास सड़क दुर्घटना, एक युवक घायल

गिद्धौर (न्यूज़ डेस्क) : -  इंडियन बैंक गिद्धौर शाखा के निकट ऑटो वाहन के अनियंत्रित होने से उसपर सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। 

घायल युवक
जानकारी के अनुसार, गिद्धौर-जमुई मुख्य मार्ग पर इंडियन बैंक शाखा के समीप एक ऑटो वाहन  चालक के नियंत्रण खो देने के कारण दुर्घटना का शिकार हो गया। इस सड़क दुर्घटना में ऑटो में सवार गिद्धौर के पतसंडा गांव निवासी उचित मंडल के पुत्र सुनील रावत गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों द्वारा सुनील को आनन फानन में दिग्विजय सिंह समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिद्धौर लाया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक अजिमा निशात द्वारा घायल सुनील का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज हेतु उन्हें सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया।

Post Top Ad -