गिद्धौर : जल जीवन हरियाली को लेकर जागरूकता रैली का आयोजन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शनिवार, 11 जनवरी 2020

गिद्धौर : जल जीवन हरियाली को लेकर जागरूकता रैली का आयोजन

गिद्धौर (न्यूज़ डेस्क) :-

 प्रखंड में जल जीवन हरियाली अभियान को सफल बनाने को लेकर जदयू पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार केशरी के देखरेख में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर जागरूकता रैली प्रखंड जदयू कार्यालय से लेकर मिंटो टावर चौक होते हुए गिद्धौर के गली-मुहल्लों से गुजरते हुए पेड़ लगाओ जीवन बचाओ, हरियाली है तो जीवन है, पेड़ नही बचाओगे तो ऑक्सीजन कहां से पाओगे... इत्यादि जल जीवन हरियाली सम्बंधित जागरूकता नारों से लोगों को जागरूक किया गया। वहीं रैली में शामिल जदयू के वरिष्ठ नेता शैलेन्द्र कुमार ने ग्रामीणों से जल संचय करते हुए वृक्ष लगाने की सलाह दी। उन्होंने ग्रामीणों से  अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण को संतुलित करने की बात कहीं।


 इस अवसर पर रैली में प्रखंड जदयू अध्यक्ष कृष्ण कुमार रावत, जदयू नेता जयनंदन सिंह, दिनेश मंडल, पूर्व मुखिया नारायण यादव, जगदेव मंडल, महेंद्र साह, निरंजन मंडल, अरुण मंडल, भगवान दास मंडल, जदयू युवा नेता शिवेंदु कुमार, शत्रुधन कुमार, नियाज खान, चंदन कुमार चिक्कू, अजीत कुमार ठाकुर, उत्तम रावत के अलावे दर्जनों जदयू कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post Top Ad -