उन्नाव में दुष्कर्म पीड़िता को जिन्दा जलाने का प्रयास, 3 गिरफ्तार - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 5 दिसंबर 2019

उन्नाव में दुष्कर्म पीड़िता को जिन्दा जलाने का प्रयास, 3 गिरफ्तार





05 DEC 2019

उन्नाव : उत्तर प्रदेश के उन्नाव में गुरुवार को कुछ लोगों ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक दुष्कर्म पीड़िता को जिंदा जलाने का प्रयास किया। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

उन्नाव के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार पाण्डेय ने बताया, घटना बिहार थानाक्षेत्र के हिन्दुनगर गांव की है। पीड़िता अपने मुकदमे के सिलसिले में वकील से मिलने रायबरेली जा रही थी, तभी कुछ लोगों ने पीड़िता पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर उसे जलाने का प्रयास किया। मौके पर पुलिस पहुंच गयी थी। पीड़िता को तत्काल अस्पताल भेजा गया है। पीड़िता ने जिन लोगों के नाम बताएं उनमें से कुछ लोग पकड़ गए और अन्य पकड़े जा रहे है। मौके पर सारे बड़े अधिकारी मौजूद हैं।

प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओ.पी. सिंह ने बताया, पीड़िता को जलाने की घटना बहुत ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण है। उसे बचाने के लिए हरसंभव कोशिश की जा रही है। उसे लखनऊ रेफर किया गया है। मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एक अन्य आरोपी फरार है। पुलिस सभी की कॉल डिटेल्स खंगाल रही है। हमने पीड़िता का स्टेटमेंट भी लिया है जो मामले में बहुत महत्वपूर्ण होगा।

स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले ही युवती के साथ दुष्कर्म हुआ था। इस मामले में दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। पीड़िता आज इसी सिलसिले में रायबरेली जा रही थी। सुबह चार बजे के करीब गांव के बाहर खेत में कुछ लोगों ने उसके ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर उसे जलाने का प्रयास किया।

बताया जा रहा है कि दुष्कर्म के आरोपियों ने ही ऐसा प्रयास किया है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।

Responsive Advertisement