गिद्धौर : GPDP को लेकर ग्रामसभा का हुआ आयोजन, योजनाओं पर हुई चर्चा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शुक्रवार, 27 दिसंबर 2019

गिद्धौर : GPDP को लेकर ग्रामसभा का हुआ आयोजन, योजनाओं पर हुई चर्चा


गिद्धौर (न्यूज़ डेस्क) :-
 
गिद्धौर प्रखंड के पतसंडा पंचायत भवन में शुक्रवार को मुखिया श्रीमती संगीता सिंह की अध्यक्षता में एक ग्राम सभा का आयोजन किया गया जिसमें पंचायत भर के ग्रामीणों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।


 उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मुखिया श्रीमती संगीता सिंह ने कही पंचायत का विकास हमारी सबसे पहली प्राथमिकता है। आज के ग्राम सभा के माध्यम से वित्तीय वर्ष 2020-21 में होने वाले योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर चयन किया गया है उसके बाद इन सभी योजनाओं को प्लान प्लस में एंट्री की जाएगी।


 वहीं पंचायत सचिव श्री  हरिनंदन प्रसाद मेहता ने कहा कि इस ग्राम सभा में जीपीडीपी को लेकर सभी वार्डों के  महत्वाकांक्षी योजनाओं को चयन किया गया है ताकि सरकार के लक्ष्य के अनुसार कार्य को सफल किया जा सके।


इस अवसर पर मुखिया संगीता सिंह, पंचायत सचिव हरिनंदन प्रसाद मेहता, कनीय अभियंता गौतम कुमार , कार्यपालक सहायक सूरज कुमार , वार्ड सदस्य डब्लू पंडित, उषा देवी,संजय राम, समाजसेवी गुरुदत्त प्रसाद रावत, सुखदेव रावत, जानी मांझी, ब्रह्मदेव यादव, राजीव कुमार, पप्पु कुमार रावत, संतोष रावत, सुबोध रावत के अलावे दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Post Top Ad -