अलीगंज : शान्तिपूर्ण माहौल में पैक्स चुनाव संपन्न, 55 प्रतिशत हुआ मतदान - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

A venture of Aryavarta Media

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 9 December 2019

अलीगंज : शान्तिपूर्ण माहौल में पैक्स चुनाव संपन्न, 55 प्रतिशत हुआ मतदान


अलीगंज [चंद्रशेखर सिंह] :
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान सोमवार को अलीगंज प्रखंड के विभिन्न पैक्स अध्यक्षों व कार्यकारिणी  सदस्यों का चुनाव कराया गया। चुनाव शान्तिपूर्ण माहौल में 55 प्रतिशत मतदान के साथ संपन्न हो गया।

बता दें कि अलीगंज प्रखंड के विभिन्न पैक्स अध्यक्षों के कुल 28 व कार्य कारिणी सदस्य के लिए 98 उम्मीदवारों का भाग्य का फैसला मतपेटी में बंद हो गया। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी मो शमशीर मलिक ने बताया कि 55 प्रतिशत मतदान के साथ शान्ति पूर्ण माहौल में संपन्न हो गया।

उन्होंने बताया कि 10 दिसम्बर को मतों की गिनती करवाया जाएगा।बता दें कि अलीगंज प्रखंड के कुल 13 पैक्स में से 11 पर ही चुनाव कराया गया है। दो पैक्स पुरसंडा व मिर्जागंज में समय पुरा नही पाने के कारण वहां चुनाव नही हो रही है। जिनमें चुनाव हो रहे हैं जो अलीगंज, कैयार, कैथा, इस्लामनगर, दरखा, कोलहाना, अवगीला, आढा, दीननगर, सहोडा, कोदवरिया जिसमें अलीगंज व कोलहाना सभी पदों पर निरविरोध हो गया है।

बाकी 9 पैक्स में कुल अध्यक्ष पद के लिए 28 व कार्यकारिणी सदस्यो के 98 उम्मीदवार मैदान में डटे हैं। सोमवार को प्रखंड के सभी पैक्स उम्मीदवारों की भाग्य की फैसला मत पेटियो में सील हो गयी है। मंगलवार को मतों की गिनती के बाद किसके गले होगी मालों की हार यह तो मतगणना के बाद होगी।

Post Top Ad