फिल्म पत्रकार अनूप नारायण सिंह को वर्ष 2019 का सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म समीक्षक एवार्ड - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

सोमवार, 23 दिसंबर 2019

फिल्म पत्रकार अनूप नारायण सिंह को वर्ष 2019 का सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म समीक्षक एवार्ड

पटना [सुशान्त साईं सुन्दरम] :
बिग गंगा चैनल के चर्चित कार्यक्रम भोजपुरिया टनाटन के माध्यम से बतौर भोजपुरी फिल्म समीक्षक राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने वाले वरिष्ठ पत्रकार अनूप नारायण सिंह को वर्ष 2019 के भोजपुरी सिनेमा के सर्वश्रेष्ठ समीक्षा का अवार्ड मिलने से पटना से लेकर मुंबई तक बधाइयों का तांता लगा हुआ है. 22 दिसंबर 2019 रविवार को बिहार की राजधानी पटना के होटल पनास में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में छपरा जिले के मशरख प्रखंड के अरना पंचायत निवासी वरिष्ठ टीवी पत्रकार अनूप नारायण सिंह को वर्ष 2019 के सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म समीक्षक के रूप में ग्लोबल बिहार फिल्म क्रिटिक्स एवार्ड से सम्मानित किया गया. बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती दिलमणि मिश्रा के द्वारा यह सम्मान प्रदान किया गया।
इस अवसर पर पुरस्कार आयोजन समिति के प्रमुख फैशन डिजाइनर नीतीश चंद्र भी उपस्थित थे. टीवी पत्रकार अनूप नारायण सिंह को वर्ष 2019 का प्रतिष्ठित पुरस्कार मिलने पर भोजपुरी फिल्मों के महानायक कुणाल सिंह, अभिनेता रवि किशन, मनोज तिवारी, दिनेश लाल निरहुआ, पवन सिंह, प्रमोद प्रेमी यादव, गुंजन सिंह, अयाज खान, गुंजन पंत, अनारा गुप्ता, संगीता तिवारी, रानी चटर्जी, सीमा सिंह, ग्लोरी मोहंता, अंजना सिंह, अक्षरा सिंह, नीलिमा सिंह, निम्की मुखिया फेम रीना रानी, फिल्म निर्माता सुनील कोबना, रजनीकांत पाठक, दिनकर भारद्वाज, कश्यप रोहित राज यादव, फिल्म प्रचारक संजय भूषण पटियाला, रामचंद्र यादव, पवन दुबे, सोनू सिंह, अखिलेश सिंह, सिवान की सांसद कविता सिंह वरीय जदयू नेता अजय कुमार सिंह,
पाटलिपुत्र के सांसद रामकृपाल यादव, विधायक संजीव चौरसिया, विधायक मिथलेश तिवारी, पूर्व विधायक कृष्ण कुमार सिंह मंटू, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ विजय राज सिंह, फिल्मकार शैलेश कुमार सिंह, वरिय अधिवक्ता ओम कुमार सिंह प्यार, पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, बिहार यूथ बिल्डर एसोसिएशन के अध्यक्ष भूषण कुमार सिंह बबलू, लोक गायिका देवी, अंतरा सिंह, गीतकार पवन पांडे, गायक अजीत आनंद, गोलू राजा ने बधाई दी है।

Responsive Advertisement