झाझा : किसान चौपाल आयोजित, कृषि के आधुनिक तकनीकों से अवगत हुए कृषक - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 27 नवंबर 2019

झाझा : किसान चौपाल आयोजित, कृषि के आधुनिक तकनीकों से अवगत हुए कृषक

झाझा (न्यूज़ डेस्क)  :-

झाझा प्रखंड अंतर्गत  बाराजोर पञ्चायत के धोबियाकुरा गांव स्थित पैक्स भवन में रबी फसलों के लिए किसान चौपाल का आयोजन बुधवार को किया गया।

 कृषि विभाग  द्वारा आयोजित इस चौपाल को संयुक्त रूप से आत्मा के पूर्व सदस्य एवं राजीव गांधी पंचायती राज संगठन बिहार के कार्यकारी संयोजक धर्मदेव यादव, मुखिया प्रमिला देवी, पंचायत समिति सदस्यअफसाना खातून, प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर उद्घाटन किया।
इस चौपाल में किसानों को कृषि के आधुनिक तकनीकों से अवगत कराया गया। किसानों को रबी फसल की जानकारी दी गई साथ ही जल संरक्षण के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।


इस मौके पर आत्मा के पूर्व सदस्य एवं पूर्व जिला पार्षद ने कहा कि सरकार को किसानों के हर कदम के साथ खड़े होने की आवश्यकता है,  तभी इनका कल्याण सम्भव है।
कार्यक्रम में कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार वरुण प्रकाश, पैक्स अध्यक्ष विजय मंडल, देवानंद यादव, वासुदेव यादव, रामस्वरूप पंडित, देव नारायण मंडल समेत सैकड़ों किसान शामिल हुए।

Responsive Advertisement