रांची में बोले राजनाथ - भाजपा अपने वादे पूरे करती है, अयोध्या में होगा भव्य राम मंदिर का निर्माण - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

सोमवार, 25 नवंबर 2019

रांची में बोले राजनाथ - भाजपा अपने वादे पूरे करती है, अयोध्या में होगा भव्य राम मंदिर का निर्माण

रांची : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण किया जाएगा।

झारखंड में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता ने पलामू में एक रैली में कहा, "भाजपा अपने वादे को पूरा करती है। लोग कहते थे कि भाजपा केवल वादे करती है लेकिन हमने सभी वादे पूरे किए हैं। अब (अनुच्छेद 370 को हटाने के बाद) एक कानून है। अब देश में एक कानून है। हमने तीन तलाक को समाप्त करने के लिए कानून बनाया। अयोध्या में एक भव्य राम मंदिर का निर्माण किया जाएगा।"

यह कहते हुए कि भाजपा ने दूसरी सरकारों से तेजी से कार्य किया है, उन्होंने वादा किया कि देश में 2022 तक हर परिवार के पास अपना घर होगा।

उन्होंने कहा, "गरीब लोगों ने कभी नहीं सोचा था कि गैस सिलेंडर उनके घरों तक पहुंच पाएगा। मैं मुख्यमंत्री रघुबर दास को मुफ्त सिलेंडर के साथ-साथ गैस स्टोव प्रदान करने के लिए शुक्रिया कहूंगा। सरकार ने फैसला किया है कि लोगों को कुओं से पानी नहीं लाना होगा। हम हर घर तक पीने का पानी पहुंचाना सुनिश्चित करेंगे। बिजली हर गांव तक पहुंच चुकी है।"

मंत्री ने यह भी कहा कि राज्य ने बड़े हद तक नक्सली संकट पर नियंत्रण किया है।

उन्होंने कहा, "नक्सली चुनाव से पहले कुछ गतिविधियों को अंजाम देने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन किसी को भी बंदूक उठाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। नक्सलियों को आपराधिक गतिविधियां बद करनी चाहिए।"

Post Top Ad -