गिद्धौर : पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. दिग्विजय सिंह की 64वीं जयन्ती मनाई गई - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

गुरुवार, 14 नवंबर 2019

गिद्धौर : पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. दिग्विजय सिंह की 64वीं जयन्ती मनाई गई



गिद्धौर (धनन्जय कुमार 'आमोद') :-

गिद्धौर प्रखण्ड अंतर्गत नयागाँव में कटहरा नदी किनारे बने समाधी स्थल पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. दिग्विजय सिंह (दादा) की 64वीं जयन्ती मनाई गई।
 जयन्ती समारोह में 10 बजे से पूरे दिन विद्वान पंडित शंम्भू पाण्डेय के द्वारा दादा के समाधी स्थल पर से ही गीता पाठ का भी आयोजन किया गया।


इस अवसर पर दादा की 64वीं जयन्ती पर  लोजपा प्रदेश महासचिव राष्ट्रदीप सिंह ने उपस्थति लोगों से कहा कि आम- अवाम में दादा आज भी जिन्दा हैं। उनकी राजनितिक कर्मभूमि जमुई व बांका के आम जनता अपने दिलों में आज भी बसा रखा है। जमुई व बांका आज तक इस सुने पन के कमी की भरपाई नही कर पाया है,और शायद ही आने वाले समय में उसकी भरपाई हो सकेगी। इस मौके पर पूर्व सांसद प्रतिनिधि जीवन सिंह, लोजपा अल्पसंख्यक प्रदेश उपाध्यक्ष इमाम गजाली, वीमेंस कॉलेज प्राचार्य अनिल सिन्हा, एससीएसटी नेता  सुभाष पासवान, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कंचन देवी, प्रखण्ड प्रमुख शंम्भु प्रसाद केशरी, भाजपा नेता कल्याण सिंह, मनोज पाण्डेय सहित क्षेत्र के सैंकड़ों लोग मौजूद थे।

Post Top Ad -