Breaking

(फाइल फोटो)

30 OCT 2019

बिहार : भागलपुर के नवगछिया में  भवानीपुर से मेला देखकर वापस अपने घर आ रहे बाइक सवार चार युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई। जिसमे मौके पर ही दो युवकों की मौत हो गई। बाकि घायल दोनों युवकों की मौत इलाज़ के दौरान अस्पताल में हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक चारों युवक एक ही बाइक से मेला देख कर अपने घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान  अज्ञात वाहन की चपेट में आने से इनकी बाइक का एक्सीडेंट हो गया।

जिसमे  दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दो युवकों को भागलपुर के मायागंज अस्पताल लाया गया। जंहा अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।