अलीगंज : नेताजी सुभाषचंद्र बोस की मनाई गई पुण्यतिथि, व्यक्तित्व पर हुई चर्चा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

रविवार, 18 अगस्त 2019

अलीगंज : नेताजी सुभाषचंद्र बोस की मनाई गई पुण्यतिथि, व्यक्तित्व पर हुई चर्चा


अलीगंज (चंद्रशेखर सिंह) :-

रविवार को प्रखंड के अलीगंज बाजार स्थित एक निजी मकान में समाजसेवी धर्मेन्द्र कुशवाहा की अध्यक्षता में नेता जी सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथि मनाई गई। सर्व प्रथम लोगों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।और उनके बताये रास्तों पर चलने का संकल्प लिया। 


युवा शक्ति के प्रांतीय नेता शशिशेखर सिंह 'मुन्ना' ने कहा कि नेताजी देश की आजादी दिलाने में अहम भुमिका निभाई। उन्होंने  'तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा'  जैसे जोश भरा नारा देकर देश के युवाओं देश की आजादी के खून को गर्म कर अंग्रेजो के खिलाफ जंग छेडी। लोजपा प्रखंड अध्यक्ष बखोरी पासवान ने कहा कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने स्वतंत्रता संग्राम में अहम योगदान दिया। हम देशवासियों की आजादी के लिए अपने प्राण तक को न्योछावर कर दिया। उन्ही की देन है कि अंग्रेजी हुकूमत से छुटकारा मिला और आज लोग खुलेआम अपने दैनिक कार्य कर रहे हैं। उनकी दी हुई 'जय हिन्द' आज हर हिंदुस्तानी की जुबां पर है।
धर्मेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने के लिए नेताजी ने आजाद हिन्द फौज का गठन किया था। वे स्वतंत्रता संग्राम के सबसे बड़े नेता थे। मौके पर कई वक्ताओं ने उनके द्वारा किये गये कार्यों का बखान किया। मौके पर डॉ. दिनेश कुमार, परमेश्वर यादव, चंद्रशेखर आजाद, भोपाल महतो,भानु प्रताप, कृष्ण कुमार, गोविंद कुमार, ब्रह्मदेव सिंह, उमेश यादव, गोरेलाल यादव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे।

Post Top Ad -